बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के वृद्धजनों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए 1 अप्रैल 2019 को मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का शुभारंभ किया था।
समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाली Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana के तरह राज्य के सभी बुजुर्ग पुरूष और महिलाओं को प्रतिमाह कुछ आर्थिक सहायता दी जाएगी।
यदि आप भी इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश का कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है वह CM वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ पाने का अधिकारी है।
बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022
यह योजना प्रदेश के सभी बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। प्रदेश का नागरिक जिसकी उम्र 60 से 79 वर्ष की है उन्हें प्रतिमाह 400 रु की पेंशन बिहार सरकार की तरफ से दी जाएगी। जबकि जिनकी आयु 80 वर्ष या अधिक है, उन्हें प्रतिमाह 500 रु. पेंशन के तौर पर मिलेगी। लेकिन यह पेंशन तभी मिलेगी जब आप इसके लिए आवेदन करेंगे।
Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें.
- बिहार वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ बिहार के उम्रदराज महिला और पुरुष को मिल सकता है।
- इस योजना का लाभ लाभार्थी को मृत्यु होने तक सुचारू रूप से मिलेगी।
- कोई भी व्यक्ति जो पहले सरकारी नौकरी कर चुका है, वह इस योजना का लाभ नही पा सकेगा।
- लाभार्थी की पेंशन राशि सीधे बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
CM Vridhjan Pension Yojana 2022 के लिए जरूरी दस्तावेज.
- योजना का लाभ उन्ही नागरिक को मिलेगा जो बिहार का स्थायी निवासी होगा।
- 60 वर्ष से कम आयु वाले व्यक्ति को योजना का लाभ नही मिल सकेगा।
- खुद का बैंक खाता होना जरूरी है।
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो.
बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका. यदि आप इस योजना का लाभ पाने की सभी शर्तें पूरी करते हैं तो आपको Online आवेदन जरूर करना चाहिए। आवेदन करने के लिए इन Steps को पालन करें।
- सबसे पहले बिहार सरकार की Social Welfare Department की आधिकारिक वेबसाइट http://www.sspmis.bihar.gov.in/ पर जाना है।
- यहाँ Home Page में ही मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना रेजिस्ट्रेशन का विकल्प मिल जाएगा। इस पर क्लिक कर दीजिए।
- अब आपको अपना आधार सत्यापित करना होगा। नए पेज में आपके जुड़ी कई जानकारियाँ पूछी जाएगी, जैसे कि जिला, ब्लॉक, जन्मतिथि, आधार और वोटर आईडी के अनुसार नाम, मतदाता संख्या आदि।
- सभी जानकारी भरने के बाद Validate Aadhar पर क्लिक कर दे। इससे आधार सत्यापित हो जाएगा।
- आधार सत्यापित होने के बाद Proceed पर क्लिक करें। क्लिक करते ही अगला Page खुलेगा जो कि Registration Form है।
- अब Registration Form में मांगा गया सारा विवरण भर दें और सबमिट पर Click कर दें।
- इस तरह बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए आपने आवेदन कर दिया है।
बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में Beneficiary status Check करें.
आवेदन करने के बाद अपने आवेदन की स्थिति इस प्रकार देख सकते हैं। सबसे पहले Social Welfare Department की Official Website http://www.sspmis.bihar.gov.in/ पर जाएं।
Home Page पर Beneficiary status विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। नए Page में Search Type भर दें उसके बाद Beneficiary ID डाल दे। अब Search बटन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आवेदन का Status आ जायेगा। बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना एक कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के सभी वृद्धजनों की मूलभूत आर्थिक जरूरतों को पूरा करना है।
ज्यादा जानकारी के लिए आप (MVPY Status) मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना Check Approved List | Bihar Mukhyamantri Vridhajan Pension Yojana
प्यारे दोस्तों मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना बिहार की जानकारी किस प्रकार लगी| अगर आप इससे संबंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं| हमारे कमेंट बॉक्स में लिख दीजिए| हम उसका उत्तर अवश्य दें| आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर कर सकते हैं| आप बिहार की योजनाओं के साथ अपडेट रहेंगे